रविवार, 19 जुलाई 2015

अभिमन्यु ने कहा
पिता की अनुपस्थिति में
निभाऊंगा मैं धर्म
क्योंकि कृष्ण ने उनसे कहा था
आत्मा अजर है, अमर है/

तर्कातीत अस्तित्व को कसूंगा
कर्म के व्यवहार से
भले ही न लेकर आया था
न लेकर जाऊंगा /
विभ्रम से मुक्ति की कामना नहीं
जगत मिथ्या है , माया है
शीश लगी पंक्ति पर रख शर
पूर्ण करूँगा वचन
मगर निभाउंगा धर्म /
अभिमन्यु को प्राप्त वरदान
आत्मा अजर है
निभाना धर्म कलयुग में भी
बस किसी कृष्ण के अनुसार
अस्तित्व से परे
तर्कातीत विभ्रम के साथ
और कहना डार्विन ने भी
तुम्हे यही कहा था
कलयुग की संतति/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें