बुधवार, 30 जनवरी 2013

प्री-पोस्ट

भटकती केन्द्रीयता के बीच
विखंडित वर्जनाएं और
लिजलिजेपन की दुर्गंधियाँ
अन्स्थल में भटकती आवाजें
कंदराओं से आती मुक्ति वीणा
सौन्दर्य में भीगी बालाएं
और भिन-भिनाते मुद्रा के खुले मुख
सपाट दूर विद्रोहों से होकर
निकला समुद्र का ज्वार
और अभिशप्त  प्रेतों की आत्मा
यौनिकता के रूढ़ प्रतिमान
जिसमे परोसा अद्धुनातन विचार
क्षणिक सरोकार में परिभाषित
ललायित नए सन्दर्भ गढ़ने  को
पिछले दरवाजे की खड़-खड़ और
आता ध्वजों पर भर के ग्लोब
दबे पाँव सरकते-सरकते आकर
जाता है मिल परछाई में
लुप्त होकर मानो अनुनाद
दिग्भ्रमित केंद्र और परिधि
शंका उठती जिसमे स्थानीयता
केंद्र की उठती भीषण लपटें
चला जा रहा उसी पथ पर
पंथवरों की तरह सर झुकाएं.....
शक्तिपुंज में खड़ा हाँथ जिसमे
व्यक्ति, संशय, अनास्था, मूल्यहीनता,
व्यवस्था विरोध, अतीतविमुखता
बुद्धिवाद में एनलाइटेंमेंट प्रोजेक्ट
देवता है मानव निर्मित
पृष्ट में जो है खड़ा
बिम्ब, प्रतीक, अन्तश्चेतना,
भविष्य और क्षय  से पूरित
रेंगता, निख्ड़ता इसलिए अब स्वायत
गुणसूत्रों में तैरता मृत्युगीत
लेखक, कला, विचार, इतिहास
करते बारी-बारी अपने पिंडदान
मात्र संरक्षित ध्वनि शब्द
आते पल-प्रतिपल निकट और निकट
बढ़ता हुआ हाहाकार स्तब्ध
अनिश्चित , चीज़ों का बाज़ार
दिखती परछाई भी विशाल
और छोटा दिखता प्रेत
ग्लोबल मैन, तीन मकारों की दुनिया
नसों में होता पॉवर शिफ्ट
मर्द वियाग्रा और नारी कंडोम थामे
यूटोपिया से डिसटोपिया (एंटी-यूटोपिया)
ब्लैक लिटरेचर से ब्लैक वीमेन टॉक
 डेथ ऑफ़ मनी से मास कल्चर
आइडियोलॉजी में ग्लोबल मैन
अकड़ रहा है खाकर चमत्कारी मैगी
रेस में सुपर टेक्नोलॉजी
पोस्ट स्मोकटेक सिविलाइज़ेशन
देह और प्रेत को बना प्रोसुमर
देह सिखाता श्रम और
देता सेवा प्रेत को
बनाकर परछाई विराट वीभत्स
सारे रेवोलुशन हैं ख़त्म
मॉडर्न बौद्धिक की बनाई परछाई
देखता रेटिना की नसों को तानकर प्रेत
हो गया लेज़ का चिप्स
खाकर देह जीरो फैट
मल्टी विटामिन-मिनिरल टेबलेट
बंद है विखंडन की शीशी में
जिसमे देह और प्रेत
उड़ सकते है उड़नतश्तरी में
बिना कुंडली जागरण के
क्योंकि भटकती केन्द्रीयता के बीच
विराट वीभत्स परछाई ने
धरती को सेंटर ऑफ़ मास चिन्हित किया है ////
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें